फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में एनएच जाम

Sun, 02 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
शराब की दुकान - फोटो : symbolic
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के विजय गांव में शराब की दुकान खुलने के विरोध में रविवार पूर्वाह्न ग्रामीणों ने गांव के पास अकबरपुर टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में शराब की दुकान खुलने से युवा पीढ़ी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


गांव में शराब की दुकान खुलने से रोक के लिए बीते दिनों ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा था, मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजतन गांव में शराब की दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक शराब की दुकान खुलने पर रोक नहीं लगती, तब तक जाम व प्रदर्शन जारी रहेगा। इस बीच सूचना पर पहुंचे अकबरपुर कोतवाल ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन


 बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाइवे के किनारे से शराब की दुकानें हटवाने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसी क्रम में अकबरपुर में विजय गांव के पास नेशनल हाईवे पर संचालित शराब की दुकान को हाईवे से हटाकर गांव के अंदर खोलने की तैयारी शुरू हो गई।

इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। दो दिन पहले ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर गांव में शराब की दुकान खुलने पर रोक लगाने की मांग की थी। मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने का नतीजा रहा कि दुकान खोलने की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया।

ये देख रविवार पूर्वाह्न ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने गांव के पास ही अकबरपुर टांडा मार्ग पर बांस-बल्ली रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि गांव में शराब की दुकान खुलने से एक तरफ जहां युवा पीढ़ी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, तो वहीं शराबियों के उत्पात से महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।

ऐसे में ग्रामीणों का हित देखते हुए शराब की दुकान खुलने पर रोक लगाई जाए। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाल रामलखन पटेल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

 इसके बाद लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। जाम के चलते हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान अनारा देवी, ऊषा, निशा, ज्ञानमती, चांदनी, मुंगरा देवी, चंद्रावती, कलावती, शांति, आशा, चंद्रा, संजय कुमार, लालचंद्र, दशरथ, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें