फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाल गृह लखनऊ भेजा गया नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पांच दिन पहले अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मिले नवजात को मंगलवार को जिला अस्पताल से लखनऊ भेज दिया गया। चाइल्ड वेलफेयर केयर टीम महिला होमगार्ड के साथ एंबुलेंस से शिशु को लेकर बाल गृह लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इस बीच सीएमएस व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन

मालूम हो कि 25 मई की रात लगभग 10 बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर एक नवजात शिशु मिला था। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता बरकत अली ने उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया था। शिशु को सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल परिसर स्थित बाल गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया था। बच्चे के पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने के बाद मंगलवार को उसे जरूरी प्रक्रिया अपनाकर लखनऊ स्थित बाल गृह भेज दिया गया।
जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. हर्षित ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। अब उसके आगे की परवरिश के लिए लखनऊ भेजा गया है। मंगलवार को चाइल्ड वेलफेयर केयर टीम ले गई। इस दौरान सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें