फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में पड़ा मिला नवजात

Sat, 31 Oct 2015 10:30 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बाद में गांव के ही रमाशंकर पासी नवजात को अपने घर लेकर चले गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार अपराहन प्राथमिक विद्यालय सुतहरपारा की तरफ कुछ ग्रामीण गए, तो उन्हें झाड़ी से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर जब वे झाड़ी के निकट गए, तो वहां उन्हें कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु पड़ा दिखाई दिया। यह देख वे सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में सुतहरपारा निवासी रमाशंकर उसे लेकर घर चले गए। ग्रामीणों का मानना है कि लोकलाज के भय से कोई महिला बच्चे को झाड़ी में फेंककर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें