फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लापरवाही ने ले ली 77 जिंदगी

Mon, 21 Apr 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के यादवनगर के निकट सड़क पर लगाया जा रहा रिफ्लेक्टर।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी भारी पड़ रही है। यही वजह है कि आए दिन दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। पिछले तीन माह के आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो अब तक 77 लोगों की मौत हादसे में हुई है। जिले में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए लगातार प्रशासन प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की बजाय बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की योजनाएं भी दुर्घटनाओं को रोकने में विफल हो जा रही है। जिले में जनवरी से लेकर मार्च तक कुल 90 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर 108 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें 77 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें ज्यादा मौत बाइक सवार लोगों की हुई है। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग जिले के 10 स्थानों को ब्लैक स्पाॅट के रूप में चिह्नित किया है।
इसमें टांडा बांदा हाईवे के गौहन्ना चौराहा, शहजादपुर तिराहा, कश्मिरिया चौराहा, एआरटीओ के सामने बसखारी रोड, पलईरामनगर, पटेलनगर, मसडा बाजार में ब्लाॅक स्पाॅट शामिल है। इन मार्गों पर सुरक्षा के इंतजाम करना पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग को करना है। परिवहन व यातायात विभाग नियमों की अनदेखी करने वालों कर कार्रवाई भी कर रहा है। इसके बाद भी वाहन चालकों में सुधार नहीं हो रहा है। वाहनों की तेज रफ्तार व हेलमेट का प्रयोग नहीं करना दुर्घटना की बड़ी वजह बनता जा रहा है। हर दिन हादसों में कोई न कोई अपनों की जान गवां रहा है। (संवाद)
विज्ञापन


माह -दुर्घटना-मृत-घायल
जनवरी-37-25-26
फरवरी-33-24-16
मार्च-30-24-13
अप्रैल-08-04-04

योग-108-77-59
-
नोट- अप्रैल माह के आंकड़े 15 अप्रैल तक
-
खामियों को दूर करने के लिए किया जा रहा पत्राचार
बांदा टांडा मार्ग पर मरम्मत नहीं होने के कारण और अकबरपुर से बसखारी जाने वाला हाईवे अधूरा है। इसके अलावा हाईवे पर संकेतांक भी नहीं लगे हैं। डायवर्जन व साइन मार्क नहीं है। इसकी वजह से सड़क हादसों में बढ़ोतरी हुई है। संबंधित विभाग को खामियों को दूर कराने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ
-
सड़कोंं पर संकेतांक लगवाए जा रहे हैं। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर रिफ्लेक्टर पट्टियां बनाने का कार्य कराया जा रहा है। टांडा बांदा हाईवे की मरम्मत के लिए एनएचआई को पत्र लिखा गया है। ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम कराए जा रहे हैॅ।
सौरभ सिंह, एक्सईएन, प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग

तेजी से हो रहा निर्माण कार्य
अकबरपुर -बसखारी मार्ग पर ग्रामीण डिवाइडर नहीं बनने दे रहे हैं। कई स्थानों पर बनाए गए डिवाइडर ग्रामीणों ने तोड़ दिया है। निर्माण कार्य करीब करीब पूरा हो गया है, जो शेष बचा है उसे तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अश्वनी पांडेय, एक्सईएन निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें