फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें निपटाने में लापरवाही पर कार्रवाई

Tue, 21 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की विभिन्न तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 503 शिकायतें आईं। 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। टांडा में तहसील दिवस की अध्यक्षता सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर ने की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की कोई कसर न छोड़ें।
विज्ञापन


तहसील दिवसों में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
सीडीओ ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारी गंभीरता दिखाएं। शिकायतों के निस्तारण के लिए फरियादियों को बार-बार संबंधित कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसका पूरा ध्यान दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कहीं से किसी प्रकार की शिकायत मिलती है, तो जांच के बाद संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे योजनाओं का बढ़ चढ़कर लाभ उठाएं। इसमें अगर कोई समस्या हो तो वे इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से तत्काल करें। इस दौरान 123 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें से मात्र आठ का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


इस दौरान एडीएम रामसूरत पांडेय, सीएमओ मेजर डॉ. बीपी सिंह, डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा, बीएसए राजबहादुर मौर्य, एसडीएम नरेंद्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विवेक मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 108 शिकायतें आईं।

इनमें से मौके पर नौ शिकायतों का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में एसडीएम रमापति की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। यहां कुल 125 शिकायतें आईं। इसमें से 12 का मौके पर निस्तारण हो सका। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 52 शिकायतें आईं।

इसमें से मात्र चार शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। अकबरपुर में एसडीएम पंकज की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 95 शिकायतें आईं, इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें