फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: यू-डायस डाटा फीडिंग में लापरवाही, 285 विद्यालयों को चेतावनी

Sat, 26 Jul 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 285 विद्यालयों की ओर से यू-डायस पोर्टल पर अध्यापक और छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल फीडिंग नहीं करने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी लापरवाह विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए 27 जुलाई तक अंतिम मोहलत दी है। निर्धारित समय सीमा तक डाटा फीड न करने वाले विद्यालयों की मान्यता रद्द की जाएगी। उनका यू-डायस कोड भी लॉक कर दिया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

यू डायस पोर्टल 25 जून को इस सत्र के लिए शुरू किया गया था जिस पर छात्र प्रोग्रेशन का काम 10 जुलाई को पूरा हो जाना था। इसके बावजूद अब तक 285 विद्यालयों ने फीडिंग नहीं की है। अकबरपुर के 37, बसखारी के 40, भीटी के 56, भियांव के 7, जहांगीरगंज के 49, जलालपुर के 29, कटेहरी के 32, रामनगर के 15 और टांडा के 20 विद्यालयों को लापरवाही बरतने पर नोटिस भेजा गया है। बीएसए ने बताया कि यू-डायस डाटा सरकार की नीतियों व शैक्षिक योजनाओं की मूल आधारशिला है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें