फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत 100 की मिले सिर्फ 10 करोड़

Mon, 17 Aug 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को पेश किए गए अनुपूरक बजट में न तो किसी नई परियोजना का लाभ दिया गया और न ही ऐसी किसी परियोजना की घोषणा की गई, जिससे आम लोगों दर्द कुछ कम हो सकता।
विज्ञापन

 
मालूम हो कि पिछली बार की तरह इस बार भी राज्य सरकार के अनुपूरक बजट ने जिले के नागरिकों को तगड़ा झटका दिया है। जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों को बीते चुनाव में सपा की झोली में जाने के बाद से शुरू उपेक्षा का दौर जस का तस बना हुआ है।

गत वर्ष के बजट में भी जिले के हाथ कोई खास उपलब्धि नहीं आई थी। चुनाव नजदीक आने के चलते तमाम लोगों को उम्मीद थी कि शायद इस बार कुछ नई योजना जिले के हाथ लग जाए पर सोमवार को जो अनुपूरक बजट पेश किया वह जनपदवासियों के लिए निराशाजनक साबित हुआ।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कालेज सद्दरपुर का निर्माण पूरा कराने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रबंध जरूर किया गया, लेकिन यह निर्माण की भारी लागत को देखते हुए पर्याप्त नही है।
 
मेडिकल कालेज के निर्माण का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को है। निगम के अभियंता एमसी गुप्त की माने तो निर्माण पूरा करने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए की जरूरत है। यह मेडिकल कालेज केन्द्र सरकार के स्पेशल कंपोनेंट योजना के तहत चयनित है।

बीते दिनों केन्द्र सरकार की तरफ से यह रकम देने की बात कही गई थी लेकिन अब तक यह धन नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि थोड़ी-थोड़ी रकम मिलती है उससे कार्य की गति तेज नहीं हो पाती। जितना धन मिलेगा उतना काम होता जाएगा।

गौरतलब है कि राजकीय मेडिकल कालेज की सौगात बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती ने दी थी। जिले के लिए यह एक बड़ी सौगात थी, क्योंकि निकटवर्ती कई जिलों में राजकीय मेडिकल कालेज नहीं था। मेडिकल कालेज में इलाज का काम शुरू तो हो गया है, लेकिन अभी भी कई मशीनों की दरकार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें