जवाहर नवोदय विद्यालय अकबरपुर द्वारा कक्षा छह के लिए 8 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह जानकारी प्राचार्य आरबी वर्मा ने दी। बताया कि परीक्षा पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से शुरू होकर डेढ़ बजे संपन्न होगी। परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों की ही प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
कहा कि छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर लें। यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचकर सही कराया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र के अलावा कोई अन्य प्रपत्र नहीं लाना होगा।