राजेसुल्तानपुर। चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रो. बिनोद कुमार सिंह रहे। समारोह के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी, वहीं विद्यार्थियों ने भाषणों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के महत्व को रेखांकित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों में सेवा-भाव, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। इस दौरान प्रबंधक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह व शिक्षक मौजूद रहे।