फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारंभ

Tue, 10 Feb 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मंगलवार को बीएन इंटर कॉलेज में किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. शंकर कुमार चौधरी ने झंडा रोहण कर स्वयंसेवकों को समाज सेवा के महत्व और व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामुदायिक सेवा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास कराना है। स्वयंसेवक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे, जिनमें स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, आलोक तिवारी, रुद्ध प्रताप तिवारी, अनिल कुमार, संगीता भारद्वाज, अनु तिवारी व अन्य शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें