जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र मालीपुर के एक गांव की पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के खालिसपुर निवासी आरोपी मोनू को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।
परिजनों ने मालीपुर थाने में गत दिवस केस दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।