फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ओमप्रकाश ने साधा स्वामीप्रसाद पर निशाना

Sat, 28 Jan 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सपा नेता स्वामीप्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि चर्चा में बने रहने के लिए वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन





अकबरपुर में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल तक भाजपा में रहने वाले स्वामीप्रसाद को कोई दिक्कत नहीं थी। बेटी को सांसद बना लिया तो खुद मंत्री बने रहे। तब वे स्वयं रामम शरणम गच्छामि थे। उस समय उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। आज सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए बयान दे रहे हैं।




उन्होंने एक न्यूज चैनल व एक संस्था के संयुक्त चुनावी सर्वे की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि ऐसे सर्वे धरातल पर नहीं होते हैं। विपक्षी दलों की एकजुटता के सवाल पर उन्होंने कहा कि सबको अगर वंचितों को उनका हक दिलाना है तो अलग-अलग लड़ाई लड़ने का मतलब सिर्फ सत्ता प्राप्ति की जंग होती है। असली संघर्ष कमजोरों व वंचितों के लिए होना चाहिए।
विज्ञापन




मंत्री संजय निषाद के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे बयानों का संज्ञान सरकार को स्वयं लेना चाहिए। बाबाओं के चर्चा में रहने की भी उन्होंने खिल्ली उड़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें