फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 14,500 डोज मिलने के साथ टीकाकरण में तेजी

Sat, 21 Jan 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोवीशील्ड की 14,500 डोज मिलने के साथ सभी 10 सीएचसी पर टीकाकरण में तेजी आ गई। शुक्रवार को मात्र 57 लोगों को ही टीका लग सका था जबकि शनिवार को 103 लोगों को डोज दी गई।
विज्ञापन





वैक्सीन स्टोर पर बीते दिनों टीका समाप्त होने के बाद एक-एक कर सभी कोल्ड चेन व ज्यादातर सीएचसी पर वैक्सीन का टोटा पड़ गया था। इससे टीकाकरण अभियान पूरी तरह से ठप हो गया था।




संक्रमण के संभावित खतरे के बीच टीकाकरण ठप होने से कोरोना से जंग जीतने को लेकर चल रही तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। लोग टीका लगवाने के लिए संबंधित केंद्रों पर तो पहुंच रहे थे लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही थी।
विज्ञापन





इस बीच बीते दिनों शासन से जिला वैक्सीन स्टोर को कोवीशील्ड की 14,500 डोज उपलब्ध हो गई। शुक्रवार को कोल्ड चेन के माध्यम से सभी 10 सीएचसी पर वैक्सीन भेज दी गई।




अकबरपुर पीएचसी को दो हजार, बेवाना को पांच सौ, कटेहरी, भीटी, बसखारी व भियांव को एक-एक हजार, जलालपुर सीएचसी को दो हजार, टांडा को तीन हजार, रामनगर व जहांगीरगंज को 15-15 सौ डोज उपलब्ध कराई गई।




शुक्रवार को जानकारी के अभाव के चलते मात्र 57 लोगों को ही एहतियाती डोज दी जा सकी थी। शनिवार को इसमें तेजी आई। लोगों को जानकारी हुई तो शनिवार को 103 लोगों को बूस्टर डोज दी गई।





कोरोना पर नियंत्रण के लिए जिले को 15,12,956 लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने का लक्ष्य दिया गया था। 10 जनवरी को वैक्सीन के समाप्त हो जाने के चलते टीकाकरण पूरी तरह से ठप हो गया था। तब तक 6,11,001 लोगों को ही एहतियाती डोज दी जा सकी थी।
विज्ञापन






14,500 एहतियाती डोज उपलब्ध हुई है। सभी 10 सीएचसी पर टीकाकरण शुरू हो गया है। वंचित लोगों को आगे आकर यह डोज ले लेनी चाहिए।
-डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें