अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश पद्मनरायण मिश्र के निर्देश पर अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमलेश कुमार मौर्य की देखरेख में कुल आठ अदालतें लगाई गईं।
एक मामले का निपटारा जनपद न्यायाधीश ने किया जबकि एडीजे प्रथम विश्वनाथ ने भी एक प्रकरण का निपटारा किया।
न्यायिक अधिकारी रत्नेशमणि त्रिपाठी, विजय कुमार डूंगरा कोटि, आशीष वर्मा, नेहा आनंद, सुशील कुमार व अभिषेक श्रीवास्तव ने कुल नौ मामले निपटाए। विशेष लोक अदालत में कुल 11 मामलों का निपटारा किया गया।