नसीराबाद। छतोह के बेढौना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने चल रही ऐतिहासिक रामलीला में पांचवें दिन शनिवार कैकेयी कोप भवन, राम वनवास और भरत मिलाप का मंचन किया गया। राम की भूमिका मोनू, लक्ष्मण की अजय, कैकेयी की रामकुमार, मंथरा की विजय, और केवट की भूमिका राम उजेर ने निभाई। भरत मिलाप का मंचन देख दर्शकों की आंखें नम कर हो गई। इस मौके पर आनंद आर्या, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप, विजय, आकाश मौजूद रहे।