फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए ही इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी प्रेमी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

घटना बीते छह मार्च को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर माउख गांव की है। जानकारी के अनुसार सात मार्च को गांव निवासी राजेश के घर में गांव के ही कुलदीप (28) पुत्र लालता का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरू में फूड प्वाइजनिंग के चलते मौत होने का मामला बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक के पिता लालता प्रसाद की तहरीर पर गांव निवासी कंचन व उसके प्रेमी बलवंत के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
इस बीच एक दिन पहले मंगलवार को एसओ दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कंचन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस बीच बुधवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि राजेश की पत्नी कंचन का मीरपुर माउख निवासी कुलदीप से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राजेश, कुलदीप व अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना अन्तर्गत लालपुर बारा निवासी बलवंत एक साथ अयोध्या में मजदूरी करते हैं। वहां पति के साथ रह रही कंचन का बलवंत से भी संबंध हो गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कंचन के अनुसार घटना से दो दिन पूर्व वह मीरपुर माउख आ गई। उसका पति राजेश अयोध्या में ही था। इस फायदा उठाते हुए बलवंत उसके घर आ गया था। देर शाम कुलदीप भी वहां पहुंच गया। बलवंत को वहां देखकर वह आगबबूला हो गया। वह धमकी देते हुए कंचन पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच मौका पाकर कंचन ने बलवंत के साथ मिलकर कुलदीप की गला दबाकर हत्या कर दी। पहले तो इसे फूड प्वाइजनिंग दिखाया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। इस पर कंचन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बलवंत को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें