फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी के हमले से घायल महिला की मौत, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा मोहल्ले में पति द्वारा कुल्हाड़ी से हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के पिता ने मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर मोहल्ला निवासी सपना ने चिंतौरा मोहल्ला निवासी जितेन्द्र के साथ करीब 6 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों पति पत्नी के रूप में चिंतौरा में रह रहे थे। बताया जाता है कि तीन दिन पहले किसी बात को लेकर सपना व जितेन्द्र में विवाद हो गया। आरोप है कि जितेन्द्र ने सपना पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। कुल्हाड़ी के हमले से उसकी जीभ कट जाने की खबर है। इसके अलावा गले व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आ प्तगई थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए टांडा सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि यहां भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। परन्तु ट्रामा सेंटर जाते समय शुक्रवार को उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर लौट आए।
इस पूरे घटना क्रम की तहरीर जितेन्द्र के पिता सुखराम ने टांडा कोतवाली में दे दी थी। इस बीच महिला की मौत होने पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल टांडा संजय पाण्डेय ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें