फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कनिष्ठ प्रमुख की गोली मारकर हत्या, दो बदमाशों को भी घेर कर ग्रामीणों ने मार डाला

विज्ञापन
खेत में छिपे बदमाश के पकड़े जाने के बाद उसे ले जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के उतरेथू बाजार में शुक्रवार दिनदहाड़े टांडा ब्लॉक के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र वर्मा (47) की एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तीन गोली सीने व एक सिर में लगी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र को बचाने के प्रयास में उनके मित्र व खाद बीज व्यवसायी रामभवन वर्मा को हाथ में गोली लग गई। घटना से आक्रोशित बाजारवासियों व ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को बाजार में ही पकड़ लिया और लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
आक्रोशित बाजारवासियों ने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में एक बदमाश के चेहरे को केरोसिन छिड़ककर जला दिया। उधर, बाइक छोड़कर खेत में छिपे तीसरे बदमाश को भी ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसे भी पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। ग्रामीणों के आक्रोश के बीच पहुंची पुलिस भी असहाय दिखी। तीनों बदमाश व पूर्व कनिष्ठ प्रमुख को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दो बदमाश तथा पूर्व कनिष्ठ प्रमुख को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के उतरेथू बाजार में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे करीब उस समय अफरातफरी मच गई, जब बदमाशों ने चिनगी निवासी टांडा के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र वर्मा को गोली मार दी। उस समय वे रूटीन के तहत मित्र व खाद बीज व्यवसायी रामभवन वर्मा की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी बीच वहां एक साथ तीन बदमाश पहुंचेे। उन्होंने इकलौती बाइक थोड़ी दूर खड़ी कर रखी थी।
एक बदमाश ने पहुंचते ही धर्मेंद्र से उनका नाम पूछा। उन्होंने जैसे ही अपना नाम बताया, तभी बदमाशों में से एक ने गोली चला दी। धर्मेंद्र ने उसे पकड़ लिया, तो दूसरे बदमाश ने भी गोली मार दी। इसी बीच रामभवन ने धर्मेंद्र को बचाना चाहा, तो तीसरे बदमाश ने गोली चला दी, जो रामभवन के हाथ में जा लगी। घटना को अंजाम देकर तीनों बदमाश भागने लगे, लेकिन बाजारवासियों ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों को घेर लिया।
एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि दूसरे बदमाश को थोड़ी दूर स्थित चौराहे के निकट भागते समय पकड़ लिया गया। बाजारवासियों ने लाठी डंडों से दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई शुरू कर दी। दोनों बदमाश पूरी तरह मरणासन्न हो गए। एक बदमाश बाइक से सेवागंज की तरफ मौके से भागने में सफल रहा। कुछ बाजरवासी तथा ग्रामीणों ने उसकी भी घेराबंदी की। इस पर वह बाइक छोड़कर खेत में भागने लगा। घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर बाजरे के खेत में छिपे तीसरे बदमाश को भी ग्रामीणों ने कुछ देर में ही पकड़ लिया। उसकी भी जमकर पिटाई की।
इसी बीच इब्राहिमपुर पुलिस वहां पहुंच गई। मरणासन्न हुए बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया। उधर घटनास्थल व बगल स्थित चौराहे पर शपकड़े गए दोनों बदमाशों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले गोली लगने के तत्काल बाद परिजनों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाए गए पूर्व कनिष्ठ प्रमुख को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र को तीन गोली सीने में लगी थी, जबकि एक गोली सिर में लगी। पूर्व प्रमुख को बचाने में घायल हुए उनके मित्र एवं व्यवसायी रामभवन का जिला अस्पताल में उपचार कर घर भेज दिया गया।
पुलिस की मौजूदगी में जला डाला चेहरा
घटना में शामिल एक बदमाश रितेश उर्फ डीएम का चेहरा आका्रेशित ग्रामीणों ने जला डाला। । बदमाशों के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोग इतने आक्रोशित थे कि वे बदमाशों को जलाकर मार डालने पर आमादा थे। कुछ बाजारवासी ऐसा करने से मना भी कर रहे थे, लेकिन आक्रोश ज्यादा भारी पड़ रहा था। मौके पर मौजूद तमाम पुलिसकर्मी भी बाजारवासियों का आक्रोश रोक पाने में विफल साबित हो रहे थे। इसी बीच कुछ नागरिकों ने बाजार में पकड़े गए बदमाशों में से एक के चेहरे पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी संजय सिंह व अन्य पुलिसकर्मी बाजारवासियों को रोक पाने में सफल नहीं हुए। हालांकि थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने बोरे व अन्य माध्यम से किसी तरह चेहरे की आग को बुझाने में सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें