फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: रेलवे ट्रैक पर मिला एमआर का शव, हत्या की आशंका

Thu, 16 Feb 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या के गोसाईंगंज के रहने वाले दवा कंपनी के एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) का शव बुधवार रात अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। ट्रेन के चालक की सूचना पर जीआरपी ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अयोध्या के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हंसापुर सरैया निवासी रमाकांत मिश्र (38) एक दवा कंपनी में एमआर थे। बुधवार सुबह नौ बजे वह अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक होटल में दवा कंपनी की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक जब रमाकांत घर नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन किया मगर रमाकांत से संपर्क नहीं हो सका। इसी बीच परिजनों को गुरुवार सुबह गांव के जनसेवा केंद्र संचालक से जानकारी मिली कि रमाकांत का शव अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला है। इस पर रमाकांत के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
रेल ट्रैक पर पड़े रमाकांत के शव की शिनाख्त का माध्यम जनसेवा केंद्र की एक पर्ची बनी। बताया जाता है कि जीआरपी ने रमाकांत की जेबें खंगाली तो जनसेवा केंद्र की एक पर्ची मिली। उसमें दर्ज मोबाइल नंबर पर जीआरपी ने संपर्क किया। इसके बाद जनसेवा केंद्र के संचालक को रमाकांत की फोटो भेजी गई तो उसने शव की शिनाख्त की। उधर पुलिस टीम ने नगर के उस होटल से सीसीटीवी फुटेज की फुटेज निकलवाई है जहां रमाकांत मीटिंग करने गए थे।
विज्ञापन

जीआरपी अकबरपुर थाने के प्रभारी समर सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजकर 10 मिनट पर तिनसुकिया अमृतसर ट्रेन के चालक ने सूचना दी कि रेल ट्रैक पर एक व्यक्ति पड़ा है। चालक ने जानकारी दी कि ट्रेन जब तक रोकी जाती तब तक इंजन उस व्यक्ति के ऊपर से गुजर चुका था। जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और इंजन को पीछे कर ट्रैक पर पड़े व्यक्ति को निकाला गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें