फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने पीड़ित परिवारीजनों को दिलाया मदद का भरोसा

विज्ञापन
,अंबेडकरनगर के मल्लूपुर मजगवां गांव में पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बधाने पहुंचे सांसद रितेश पाण्ड - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। दोहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवारीजनों से मिलने बसपा सांसद रितेश पांडेय शनिवार को मल्लूपुर मजगवां गांव पहुंचे। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि परिवार की सभी मदद सुनिश्चित कराई जाएगी। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार व प्रशासन को जरूरी इंतजाम करना चाहिए। उधर, भाजपा, सपा व बसपा के कई नेताओं ने भी गांव पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

बसपा सांसद रितेश पांडेय ने दोहरे हत्याकांड से प्रभावित परिवार के सदस्यों से शनिवार को गांव पहुंचकर मुलाकात की। दिवंगत अनिल मिश्र व सुरेंद्र मिश्र के पिता से मुलाकात कर कहा कि वे सब पूरी तरह से उनके साथ हैं। उन्हें हिम्मत बनाए रखनी होगी। सांसद ने परिवार के अन्य सदस्यों से घटना को लेकर जानकारी ली। कहा कि घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसे दर्दनाक मामलों के जिम्मेदार अफसरों पर जरूरी कार्रवाई तय करते हुए वैधानिक प्रक्रिया अमल में लानी चाहिए। सांसद ने परिवार से कहा कि उन्हें जब भी जरूरत महसूस हो तो वे नि:संकोच याद कर सकते है।
इस बीच पूर्व एमएलसी व वरिष्ठ सपा नेता विशाल वर्मा भी गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सपा की तरफ से सभी जरूरी मदद का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, भाजपा नेता ज्ञानेंद्र पांडेय उर्फ छोटे तथा दिनेश पांडेय के अलावा बसपा नेता तारिक जमाल सिद्दीकी व सपा नेता बच्चूलाल सोनकर ने भी मल्लूपुर मजगवां में परिवार के सदस्यों से मुलाकात करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह अत्यंत कठिन घड़ी है। परिवार को प्रशासन व शासन की तरफ से सभी जरूरी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें