फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में एप्रोच मार्ग न बना तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर आलापुर में एप्रोच मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर एप्रोच मार्ग बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में कम्हरिया घाट पर रविवार को महापंचायत हुई। इस दौरान कहा गया कि लंबे समय से आलापुर में एप्रोच मार्ग का निर्माण कराए जाने व जिन किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है, उन्हें मुआवजा दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि एक माह के अंदर एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य नहीं प्रारंभ कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आलापुर को सौंपा गया।
विज्ञापन

महापंचायत में समिति अध्यक्ष योगेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर गोरखपुर व आजमगढ़ में एप्रोच मार्ग बनाया जा रहा है, लेकिन अंबेडकरनगर जनपद के आलापुर में एप्रोच मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इसके लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। जब भी इसे लेकर धरना प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती। इससे अब काम चलने वाला नहीं है। एप्रोच मार्ग का निर्माण कराना ही होगा। उन्होंने कहा कि एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए आने वाले दिनों में आंदोलन को सफल बनाने के लिए लगातार क्षेत्र में संपर्क किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि एक माह के अंदर एप्रोच मार्ग का निर्माण नहीं कराया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव ने कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण में जिन किसानों की भूमि ली गई है, उनमें से कुछ ऐसे किसान भी हैं, जिन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। इससे संबंधित किसानों के समक्ष आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। किसानों के हित को देखते हुए अविलंब मुआवजा दिया जाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। लिंक एक्सप्रेस-वे का लाभ आलापुर वासियों को भी मिल सके, इसके लिए एप्रोच मार्ग के निर्माण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आलापुर धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया। इस मौके पर हरिशंकर मिश्र, बालगोविंद त्रिपाठी, रणविजय सिंह, उदयराज मिश्र, दूधनाथ पाण्डेय, सुरेंद्र पाण्डेय, श्यामसुंदर द्विवेदी, अर्जुन प्रसाद पांडेय, जयप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें