फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे से प्रतिबंध हटे वरना आंदोलन

Fri, 07 Aug 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री यादव ने कहा कि शासन व प्रशासन ने कांवरिया यात्रा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाकर आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। कांवरिया लंबी यात्रा पैदल ही तय करते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में लंबी दूर तय करने के लिए डीजे ही एकमात्र समय आसानी से व्यतीत करने का साधन है। कहा कि इस पर भक्ति गीत के सहारे नाचते गाते कांवरिया अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। प्रतिबंध लगने के चलते यात्रा में शामिल कांवरियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

आस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि प्रतिबंध तत्काल हटाया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। साथ ही जलालपुर नगर क्षेत्र के क्षतिग्रस्त हो चुके मार्गों को ठीक कराए जाने की भी मांग की। इस दौरान सुरेंद्र गुप्ता,  सुनील सिंह, जयप्रकाश, डा. जगन्नाथ गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें