फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मां-बेटे की पिकअप से कुचलकर हत्या

Sat, 29 Apr 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मुजाहिदपुर में मां बेटे की मौत के बाद विलाप करते परिजन व मौजूद ग्रामीण। -संवाद
विज्ञापन
डीजे संचालक समेत तीन सगे भाइयों पर केस, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजाहिदपुर में वैवाहिक आयोजन के दौरान हुआ था विवाद, फोर्स तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र बसखारी के मुजाहिदपुर में वैवाहिक आयोजन के दौरान हुए विवाद के बाद डीजे संचालक ने अपनी पिकअप से कुचलकर मां-बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके दो सगे भाइयों पर भी हत्या का केस दर्ज किया है।
मुजाहिदपुर गांव निवासी महेंद्र के घर उनके बेटे की वरीक्षा का कार्यक्रम था। शाम को मुख्य आयोजन निपटने के बाद महेंद्र के घर की छत पर कॉकटेल दावत का दौर चल रहा था। इसमें गांव निवासी पंकज जायसवाल भी शामिल हुआ जिसका टेंट व डीजे आदि भी कार्यक्रम में आया था। इसे लेने के लिए ही वह देर शाम वहां पिकअप से पहुंचा। दावत के दौरान वहां पंकज, महेंद्र व संजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पंकज ने पिपरी विशुनपुर निवासी संजय को धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया। इससे लोग भड़क गए। गुहार लगाकर पंकज को पकड़ने की कोशिश की जाने लगी। वह पिकअप से भागने लगा तो लोगों ने उसे घेर लिया। हल्ला-गुहार सुनकर महेंद्र पक्ष के और लोग एकत्र हो गए जबकि थोड़ी ही दूर स्थित पंकज के परिजन भी वहां जुट गए। थोड़ी ही देर में मामले ने तूल पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार पंकज इतना ज्यादा आक्रोशित हो गया कि वह लोगों पर पिकअप चढ़ाने की चेतावनी देने लगा। इसके बाद उसने ऐसा करना शुरू भी कर दिया। लोगों ने इधर-उधर भागकर खुद को बचाया लेकिन थोड़ी ही देर में उसने गांव निवासी सुनील की पत्नी विनीता (37) व पुत्र प्रिंस (15) को कुचल दिया। वाहन की चपेट में आकर त्रिभुवन (18), विनोद (19), शिवकुमार (20), जगदीश (35) भी घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सुनील कुमार की तहरीर पर तीन सगे भाइयों पंकज, आकाश व पवन के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इनमें से मुख्य आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी संजय कुमार राय ने ही रात में पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें