फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लोहे के पाइप से पीटकर मां को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। पशुओं को चारा देने के लिए बार-बार कहने से नाराज युवक ने लोहे के पाइप से पीट पीटकर मां की हत्या कर दी। इससे पहले उसने डंडे से भी सिर पर प्रहार किया। घटना के बाद वह एक भूसे के ढेर में छिप गया। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने भी घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

घटना महरुआ थाना क्षेत्र के खजूरडीह गांव की है। यहां रविवार सुबह चिंताराम की पत्नी सोना देवी (45) ने पुत्र नीरज उर्फ पंकज (25) को पशुओं को चारा देने के लिए कहा। उसने इसे अनसुना कर दिया। इस पर सोना ने फिर से उसे चारा देने के लिए कहा। उसने खुद चारा देने के बजाय अपनी मां को ही चारा देने के लिए बोला। इस पर सोना ने नाराज होते हुए चारा देने को कहा और चाय बनाने चली गईं।
इसी बीच पंकज एक डंडा लेकर पहुंचा और अचानक अपनी मां के सिर पर प्रहार करने लगा। डंडा टूट गया तो उसने वहां चूल्हा फूंकने के लिए रखे लोहे का पाइप उठा लिया और पीट पीटकर मार डाला। पंकज की यह हरकत देख वहां मौजूद आठ वर्षीय भांजी सुनैना गुहार लगाते हुए गांव में दौड़ी। जब तक लोग पहुंचते तब तक पंकज भूसे वाले एक कमरे में छिप गया था। गन्ना छीलने गए उसके पिता चिंताराम घर पहुंचे तो वहां के हालात देख सन्न रह गए।
विज्ञापन

सूचना पर थोड़ी ही देर में पहुंची महरुआ पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वहां पहुंचे एसपी डॉ. कौस्तुभ ने घटना का जायजा लिया। सीओ शुभम कुमार व थाना प्रभारी विजय तिवारी से जरूरी जानकारी हासिल की। एसपी ने बाद में बताया कि जिस युवक ने घटना को अंजाम दिया है उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं है। उसका अकबरपुर के एक अस्पताल से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें