फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को लाठियों से पीटा

Sun, 05 Jul 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी पदमा पाठक व राजेश के बीच एक भूखंड पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो चुकी है>
विज्ञापन


रविवार सुबह  फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पदमा पक्ष के अनुसार रविवार सुबह राजेश व राघव उसकी भूमि पर कब्जा कर रहे थे। जब पदमा पाठक (46) पत्नी स्व. देवेंद्र पाठक ने जब इसका विरोध किया, तो एकजुट हुए विपक्षियों ने उसकी लाठियों से पिटाई शुरू कर दी।

गुहार पर उसे बचाने पहुंची उसकी पुत्री मनीषा (24) की भी पिटाई कर दी गई। बाद में जब ग्रामीण वहां एकत्र होने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। बाद में पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें