जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी पदमा पाठक व राजेश के बीच एक भूखंड पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो चुकी है>
रविवार सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पदमा पक्ष के अनुसार रविवार सुबह राजेश व राघव उसकी भूमि पर कब्जा कर रहे थे। जब पदमा पाठक (46) पत्नी स्व. देवेंद्र पाठक ने जब इसका विरोध किया, तो एकजुट हुए विपक्षियों ने उसकी लाठियों से पिटाई शुरू कर दी।
गुहार पर उसे बचाने पहुंची उसकी पुत्री मनीषा (24) की भी पिटाई कर दी गई। बाद में जब ग्रामीण वहां एकत्र होने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। बाद में पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।