फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विवाद में तमाशबीन बनने में चली गई मां-बेटे की जान

Sat, 29 Apr 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मुजाहिदपुर गांव में सुरक्षा व्यवस्था में डटे पुलिसकर्मी व पीएसी के जवान। -संवाद
विज्ञापन
गांव में हो रहे विवाद को सुन मौके पर गए थे मां-बेटे
विज्ञापन

कर दी गई पिकअप से कुचलकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में वैवाहिक आयोजन के दौरान हुए विवाद में तमाशबीन बनने की उत्सुकता ने ही शुक्रवार देर रात मां-बेटे की जान ले ली। पड़ोसी होने के नाते शोरगुल पर पहुंचे मां-बेटे की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई। इसके बाद समूचे गांव में अफरातफरी मच गई। पूरी रात गांव में चीख पुकार का माहौल रहा।
मुजाहिदपुर गांव में महेंद्र के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम की समाप्ति के चरण में स्थानीय निवासी डीजे संचालक पंकज जायसवाल व महेंद्र पक्ष के बीच विवाद हो गया। लोगों ने पंकज को घेर लिया। इससे वहां हो हल्ला होने लगा। इसी के चलते दोनों पक्ष के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। गांव के ऐसे लोग भी वहां जाने लगे जिनका किसी पक्ष से कोई जुड़ाव नहीं था। तमाशबीन बनने के लिए गांव के ही सुनील की पत्नी विनीता (37) व पुत्र प्रिंस (15) भी वहां पहुंच गए। झगड़े के दौरान घेराबंदी से बचने के लिए पंकज अपने पिकअप से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाद के बाद महेंद्र पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की। इसी आपाधापी में मां-बेटे चपेट में आ गए। सुरक्षित भागने की कोशिश में ही उसने गाड़ी को कई बार आगे-पीछे किया। उधर केस दर्ज कराने वाले सुनील ने कहा कि महेंद्र से हुए विवाद के बाद पंकज ने जानबूझकर लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की धमकी दी। इसके बाद उसने ऐसा कर डाला। इसी में उसकी पत्नी व पुत्र की कुचलकर मौत हो गई।
उधर शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे के बाद समूचे गांव में चीख पुकार मच गई। ऐसा इसलिए क्योंकि मां-बेटे की मौत के साथ ही चार अन्य लोग भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें