नेवतरिया गांव निवासी संतराम की पत्नी मोनी (28) मंगलवार देर शाम डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रियांशु को गोद में लेकर दूध पिला रही थी। तभी बच्चे का पैर लगने से पास रखी जलती हुई ढिबरी गिर गई। इससे मोनी के कपड़ों में आग लग गई।
शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे और आनन-फानन आग बुझाई मगर तब तक मोनी काफी झुलस गई थी। जबकि प्रियांशु का हाथ बुरी तरह से जल गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद बेटे की हालत तो सामान्य हो गई, लेकिन मां की हालत गंभीर बनी हुई है।