फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ओपीडी में आधे से ज्यादा मरीज जुकाम-बुखार के

विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बदलते मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, बड़ी संख्या में लोग जुकाम-बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंचे मरीजों में आधे से ज्यादा जुकाम बुखार से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

दो दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी खुली। शनिवार और रविवार को गणतंत्र दिवस के कारण ओपीडी बंद थी। सोमवार को बारिश के चलते अपेक्षाकृत मरीजाें की संख्या कम रही। हालांकि पंजीकरण, चिकित्सीय परामर्श और दवा काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों की भीड़ देखने को मिली। ओपीडी में 742 मरीजों का पंजीकरण हुआ। ओपीडी में फिजीशियन डॉ. योगेश वर्मा, डॉ. विवेक पांडेय और डॉ. मनोज शुक्ला मौजूद रहे। सबसे अधिक 381 मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर फिजीशियन के पास पहुंचे।
चिकित्सकों के अनुसार मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग बुखार, सर्दी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. योगेश वर्मा ने बताया कि इस मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पानी उबालकर पीना बेहतर होगा। बुखार आने पर लापरवाही न बरतें, जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

बुखार और जुकाम ने किया परेशान
जलालपुर क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी रामसूरत इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें कई दिनों से खांसी आ रही है। दवा लेने के बाद कुछ आराम मिलता है, लेकिन खांसी पूरी तरह ठीक नहीं हो रही। चिकित्सक ने दवा देने के साथ बलगम की जांच भी कराई है।
श्रवण क्षेत्र के देवरायपुर गांव निवासी छोटका सोमवार को पेट दर्द और बुखार की समस्या लेकर चिकित्सक के पास पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से गैस की समस्या है, वहीं अब बुखार भी परेशान कर रहा है। चिकित्सक ने जांच के बाद दवाएं दी हैं।
खराब मौसम के कारण मरीज कम
सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की भीड़ कम रही। मौसम खराब होने के कारण भी मरीजों की संख्या प्रभावित हुई। अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों का उपचार किया गया। - डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें