फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट्रोफा का फल खाने से 25 से अधिक की हालत बिगड़ी

Thu, 17 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मालीपुर के टुटहवा चौहान बस्ती में जेट्रोफा का फल खाने से बुधवार देर शाम 25 से अधिक ग्रामीण बीमार पड़ गए। एक साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आननफानन में सभी को स्थानीय बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
टुटहवा चौहान बस्ती की कुछ महिलाएं बुधवार शाम खेत की तरफ गई हुई थीं। वहां उन्होंने जेट्रोफा का फल तोड़कर खा लिया और कुछ फल घर भी लेती आईं। बाद में उनके परिवारीजनों ने भी उसका सेवन किया। नतीजा यह हुआ कि देर शाम ग्रामीणों की हालत बिगड़ने लगी।

एक-एक कर ग्रामीणों को उल्टी शुरू होते ही उनमें हड़कंप मच गया। पहले तो सभी को स्थानीय बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो आननफानन में सभी ग्रामीणों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यहां लक्ष्मीना (40), कैलाशी (38), कीर्ति (14), गुंजन (16), बालकृष्ण (12), आरती (16), फिरतू (50), नंदनी (11), दीपा (40), रमेश (40), राजू (11), काजू (15), जयकिशन (22), शांति (12), अर्जुन (10), अर्पित (16), मुकुल (11)    व आदित्य (12) समेत कुल 25  ग्रामीणों  को भर्ती किया गया। देर रात उनका उपचार चल रहा था। सीएमएस डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि कुछ ग्रामीण अस्पताल पहुंचे हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। बाकी छानबीन के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें