फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिलेगी ज्यादा बिजली ः सीएम

Wed, 01 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
कटघर कमाल में बुधवार को वैवाहिक समारोह में मंचासीन सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले की दुखती रग का जिक्र करते हुुए कहा कि अंबेडकरनगर को भी आजमगढ़ व फैजाबाद की तरह ज्यादा बिजली मिलेगी। बुधवार को जिले के कटघर कमाल गांव में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एबाद अहमद के घर एक वैवाहिक आयोजन में भाग लेने के बाद मीडिया से मुखातिब अखिलेश ने कहा कि जिले व प्रदेश के अन्य हिस्सों में विद्युत उत्पादन व आपूर्ति  की बेहतरी के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 इससे पहले आयोजन के दौरान मंच पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने विकास के काम पर ध्यान दिया है। कई प्रदेशों में सरकारों ने वापसी की है। काम के बूते सपा भी वापसी करेगी। जनता इसके लिए मन बना चुकी है। कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभानी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि गन्ना किसानों का पूर्ण भुगतान जल्द ही होगा।

उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन में विशेष सफलता हासिल हुई है,इस क्षेत्र में अभी और प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली पर जल्द ही उनकी एक भव्य मूर्ति भी लगवाई जाएगी। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे कटघर कमाल गांव पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उनके साथ बेसिक शिक्षामंत्री अहमद हसन व दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा भी मौजूद थे। इससे पहले गांव पहुंचने पर डीएम विवेक, आयोजक एबाद अहमद, एसपी अजय सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंखलाल मांझी, एमएलसी हीरालाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, विधायक अजीमुलहक पहलवान, भीमप्रसाद सोनकर व फैजाबाद जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय समेत आदि ने मुख्यमंत्री की अगुवानी की।

तहसील क्षेत्र जलालपुर के कटघर कमाल में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने आए मुख्यमंत्री अखिलेश को अपना चेहरा दिखाने के लिए सपा नेताओं के बीच मारामारी का माहौल रहा। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचने का समय वैसे तो नौ बजे का था लेकिन सपा नेता एक घंटा पहले ही पंडाल में पहुंचने लगे।

लकदक कपड़ों में पहुंचे सपा नेताओं का एक ही मकसद रहा कि वे कुछ ऐसा करें जिससे उनका चेहरा मुख्यमंत्री देख लें। वह भी इस उम्मीद से कि शायद मुख्यमंत्री उन्हें अपने निकट बुलाकर हाल-चाल लें।

पहले तो सब कुछ शांत रहा लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे, सपा नेताओं में अपना चेहरा दिखाने के लिए मारामारी होने लगी। मंच के आगे लगी कुर्सियों की पहली पंक्ति में बैठने को लेकर कई सपा नेताओं के बीच कहासुनी तक हो गई। कुछ वरिष्ठ नेताओं को इस दौरान हस्तक्षेप भी करना पड़ा।

मुख्यमंत्री द्वारा जिले को ज्यादा बिजली दिए जाने की घोषणा से जनपदवासियों में बदहाल विद्युत आपूर्ति से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि बीते दिनों ही शासन ने जिला मुख्यालय को 20 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र को 14 घंटे बिजली दिए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


लेकिन  हालत यह है कि जिला मुख्यालय को औसतन 16 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र को 10घंटे की बिजली मिल पा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें