फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप में तबाह गुजरात को मोदी ने बनाया उत्तम प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में देश और समाज हित को समर्पित पुस्तक मोदी-20 पर गुरुवार को लोहिया भवन सभागार में प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि गुजरात की भौगोलिक स्थिति अन्य प्रांतों से भिन्न है। वहां आए भयंकर भूकंप से तबाही के समय मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात सरकार की कमान नरेंद्र मोदी ने संभाली थी। उन्होंने रिकॉर्ड समय में गुजरात को आर्थिक रूप से समृद्धिशाली बना कर उत्तम प्रदेश के रूप में स्थापित किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि 10 वर्षों तक केंद्र में सत्तारूढ़ रही कांग्रेस ने देश को गूंगी-बहरी सरकार दी। इसका परिणाम देश को भुगतना पड़ा। आबकारी मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में विदेशों में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में अब ऐसा नहीं है।
सूक्ष्म और लघु व्यवसायियों को उद्यम विभाग से नौजवानों को अप्रत्यक्ष रूप से एक करोड़ रोजगार दिया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के सुशासन व विकास से जनता खुुश है। सरकार ने पांच लाख नौजवानों को सरकारी विभागों में नौकरी देने दी है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्वमंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानसागर सिंह, भाजपा नेता विनय पांडेय, प्रो. आदित्य नारायण त्रिपाठी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेरबहादुर यादव, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें