फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 67 लाख से बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, हुआ शिलान्यास

Sat, 06 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
भीटी के पीठापुर आशाजीतपुर में पशु चिकित्सालय का ​भूमि पूजन करतीं ग्राम्य विकास मंत्री विजय लक्ष
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों की सुविधा के लिए भीटी के पीठापुर आशाजीतपुर गांव में 67 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत आधुनिक पशु चिकित्सालय का निर्माण होना है। शुक्रवार को मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भूमि-पूजन व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि यह चिकित्सालय किसानों और पशुपालकों के लिए उपयोगी साबित होगा। पशुओं के उपचार, टीकाकरण और देखभाल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि पशु चिकित्सालय की स्थापना के लिए समाजसेवी आनंद सिंह ने विशेष प्रयास रहा। जिले के करीब 60 हजार पशुपालकों को इसका लाभ मिलेगा। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने बताया कि लंबे समय से आ रही ग्रामीणों की मांगें अब पूरी होने जा रही है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीवीओ डॉ अरविंद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक अनिल सिंह, संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इंजीनियरिंग सर्वे के बाद तय हुई डिजाइन

शासन की ओर से कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण सहकारी संघ को 34 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इस परियोजना की तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ से आई विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम ने अजय प्रकाश के नेतृत्व में भूमि का टोपोग्राफिकल सर्वे कर सतह, ऊंचाई, ढलान और मिट्टी का वैज्ञानिक परीक्षण किया। इसी आधार पर भवन की डिजाइन पहले ही अंतिम रूप ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें