अंबेडकरनगर। यूपी बार्ड 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरु होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। विद्यार्थियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मेहनत शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए जारी मॉडल पेपर से विद्यार्थियों की राह आसान होगी।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल, इंटर के छात्रों की तैयारी के लिए वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड कर दिए हैं, इसमें छात्र-छात्राओं को बेहतर अंक मिल सकें, इसके लिए मॉडल पेपर सहित अन्य तरीकों से पढ़ाई कर सकेंगे। जिले में इस बार 71977 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षा 18 फरवरी को हिंदी विषय से आरंभ होकर 12 मार्च को कृषि विषय की परीक्षा के साथ समाप्त होगी।
वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा सामान्य हिंदी से प्रारंभ होकर कंप्यूटर विषय के साथ संपन्न होगी। वहीं, बच्चों ने भी पढ़ाई के लिए दिनचर्या में बदलाव शुरू कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने भी अपनी वेबसाइट पर मॉडल पेपर भी अपलोड कर दिए हैं। मॉडल के प्रारूप को देखकर बच्चों को परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। इसमें सबसे ज्यादा फायदा व्यक्तिगत फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को होगा।वह घर बैठे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
केंद्र निर्धारण के लिए सत्यापन के लिए कमेटी गठित
छात्र बिना किसी परेशानी के बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in जाकर विषयवार प्रश्न-पत्र डाउनलोड कर अपनी तैयारी कर सकते हैं। मॉडल पेपर के अनुसार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली परीक्षार्थी तैयारियां पूरी कर सकेंगे। केंद्र निर्धारण के लिए सत्यापन को कमेटी का गठन भी हो गया है।
- प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस