अंबेडकरनगर। मनरेगा मजदूर संगठन की बैठक बृहस्पतिवार को भीटी विकास खंड कार्यालय में हुई। इसमें मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कहा गया कि न तो चार सौ रुपये मनरेगा मजदूरी की जा रही और न ही सुचारु रूप से काम ही मिल रहा।
जिलाध्यक्ष वैभव आनंद पांडेय ने कहा कि जॉबकार्डधारकों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। सुचारु काम न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। इसे दूर करने को लेकर जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे।
शुभम, राजेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, रीता, गीता, गोविंदा ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की मजदूरी चार सौ रुपये की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। 100 दिन का सुचारु रूप से काम भी नहीं मिल रहा। इससे मनरेगा मजदूरों को अब दूसरे काम की तरफ रुख करना पड़ रहा। पुरुष मजदूर तो दूसरे शहर चले जा रहे, लेकिन महिला मजदूरों के सामने मुश्किलें खड़ी हो रहीं। इसे लेकर जब भी जिम्मेदारों से शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।