फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरकारी पैसे के दुरुपयोग की बीडीओ करेंगे जांच

Mon, 31 Jul 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सिसवां गांव में सरकारी पैसे के दुरुपयोग की जांच खंड विकास अधिकारी अकबरपुर करेंगे। इस संबंध में डीपीआरओ ने आदेश दिए हैं। गांव निवासी राजेश कुमार ने 11 जुलाई को डीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि गांव में हैंडपंप की मरम्मत व रिबोर के नाम पर एक लाख से अधिक राशि का ग्राम प्रधान व सचिव ने गबन कर लिया है। यह जानकारी जनसूचना के तहत सामने आई थी। इस पर डीएम अविनाश सिंह ने जांच के निर्देश दिए। डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जांच बीडीओ अकबरपुर को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें