बसखारी (अंबेडकरनगर)। किछौछा दरगाह आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
मऊ जनपद से परिजनों के साथ युवती दरगाह पर रूहानी इलाज के लिए आई थी। गत शुक्रवार को वह कर्बला स्थित मैदान में जलाली बाबा की मजार पर हाजिरी लगाने के बाद हैंडपंप पर पानी पीने पहुंची थी। उसे तीन युवकों ने अगवा कर लिया। सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने बसखारी थाने में सामूहिक का तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
छानबीन के दौरान पुलिस ने सोमवार को किछौछा तिराहे से अफसर अली व अजहर निवासी पूरबजगोती व फैजान निवासी बसखारी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जेपी सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उधर, आरोपी फैजान के पिता गुलाम रब्बानी उर्फ गुड्डू कबाड़ी ने साजिश के तहत पुत्र को फंसाए जाने का पुलिस पर आरोप लगाया है।