अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति केंद्र पुलिस टीम की पहल पर दो अलग-अलग क्षेत्रों में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराया गया। बेवाना क्षेत्र में 25 मई को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मिशन शक्ति केंद्र पुलिस टीम ने पति-पत्नी को बुलाकर काउंसिलिंग की। उपनिरीक्षक मनोज कुमार राना और महिला कांस्टेबल पूजा देवी ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर मतभेद दूर कराया। वहीं थाना भीटी मिशन शक्ति केंद्र में 26 मई को एक अन्य पारिवारिक विवाद का निस्तारण कराया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक रोहित प्रभाकर और महिला आरक्षी सुषमा यादव ने दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कर विवाद समाप्त कराया।