फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटके व बहके लोग मजहब को कर रहे बदनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इस्लाम अमन व इंसानियत का पैगाम देने वाला मजहब है। हम सभी को चाहिए कि इस्लाम के बताए आदर्शों को जन जन तक पहुंचाएं। कुछ भटके व बहके लोग मजहब को बदनाम करना चाहते हैं। यह ऐसा करते समय भूल जाते हैं कि इस्लाम को कयामत तक बचाए रखने का वादा अल्लाह ने किया है। यह बात मौलाना सै. मोहम्मद अब्बास ने कही। वह शनिवार को इमामबारगाह अकबरपुर में सालाना मजलिस के पहले दिन आयोजित मजलिस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अंजुमन तंजीम रजाए इलाही के तत्वावधान में तीन दिवसीय सालाना मजलिस के पहले दिन ऑनलाइन मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना मोहम्मद अब्बास ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष न सिर्फ भारत, बल्कि समूचा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। कोरोना संकट के चलते सभी लोग आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में इंसानियत कहती है कि यदि हम में से कोई भी साधन संपन्न हो, वह ऐसे लोगों की मदद करें, जिनके समक्ष आर्थिक मुश्किल खड़ी है।
मौलाना ने सभी से अपील की कि कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं। मजलिस के आयोजक आरिफ अनवर ने बताया कि सफीरे हुसैनी के नाम से आयोजित होने वाली सालाना मजलिस में देश के प्रसिद्ध उलेमा ऑनलाइन मजलिस को संबोधित करेंगे। इस दौरान यासिर हुसैन, रेहान जैदी, इम्तियाज हुसैन, रजा अनवर, अरबी, डा. आमिर अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें