फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने बाइकसवार दंपती को लूटा

Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अ​धिकारी। 
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को कोड़रा गांव के निकट सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े इलाज कराकर पति के साथ बाइक से जा रही महिला से पर्स व सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। इससे पहले छीनाझपटी में दंपती सड़क पर गिर पड़े। महिला के सिर व अन्य हिस्से में गंभीर चोट आ गई। हेलमेट लगाने की वजह से पति को मामूली चोट आई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बसखारी के किछौछा निवासी हयात मोहम्मद शुक्रवार को अपनी 32 वर्षीय पत्नी सबा खातून को इलाज के लिए बाइक से लेकर टांडा गए थे। उनका इलाज टांडा स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोपहर बाद दंपती घर लौटने लगे। वह नेशनल हाईवे पर टांडा कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा गांव के निकट पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंच गए। चलती बाइक से ही पीछे बैठे बदमाश ने महिला के हाथ से पर्स व गले से सोने की चेन छीन ली और वहां से भाग खड़े हुए। खींचतान में बाइक सवार दंपती अनियंत्रित हो गए और सड़क पर गिर पड़े। इसमें हयात को तो मामूली चोटें आईं, लेकिन सबा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ ही गंभीरावस्था में सबा को पहले सीएचसी बसखारी, फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। डाॅक्टरों के अनुसार अधिक रक्तस्राव के चलते सबा बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन


इस बीच जानकारी होते ही सीओ टांडा शुभम कुमार, टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी व बसखारी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। लुटेरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हयात ने पुलिस को बताया कि वह किछौछा बाजार में कपड़े सिलने का काम करते हैं। उनके साथ आठ सहयोगी रहते हैं। बताया कि पर्स में चार से पांच हजार रुपये नकद थे।



एएसपी पश्चिमी ने लिया जायजा

दिनदहाड़े हुई घटना की जानकारी होते ही एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें