फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: 'PDA का मतलब, पीट देगा अहीर-पीट देगा अल्पसंख्यक', ओपी राजभर का सपा पर तीखा हमला

Fri, 07 Aug 2026 04:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री ओपी राजभर ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि PDA का मतलब, पीट देगा अहीर-पीट देगा अल्पसंख्यक है। पेपर लीक और कानून व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा। इससे पहले एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने गोविंद साहब कॉरिडोर से टेक्सटाइल पार्क तक विकास की लंबी फेहरिस्त सीएम के सामने रखी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में गोविंद साहब में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के पीडीए समीकरण पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा के राजनीतिक नारे पर तंज कसते हुए कहा कि पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक। सपा जिस पीडीए की बात कर रही है, उसमें परिवारवाद हावी है।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने सपा नेताओं के पेपर लीक के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज सपा के नेता दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक पेपर लीक की बात कर रहे हैं। जबकि, उनकी सरकार के समय परीक्षाओं में नकल का बोल-बाला था। उस दौर में प्रश्नपत्र खरीदकर खेतों में बैठकर परीक्षा लिखने और पेपर लेकर घर चले जाने तक की बातें सामने आती थीं। 

बिना रिश्वत लिए करीब 09 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं

ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान पार्टी के नेता गांव-गांव घूमकर नौकरियां बेचने का काम करते थे। आज वही लोग भर्ती प्रक्रिया और पेपर लीक को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वर्तमान में सरकार की भर्ती प्रक्रिया का जिक्र करते हुए दावा किया कि बिना रिश्वत लिए करीब 09 लाख सरकारी नौकरियां देने का काम किया गया है। 

राजभर ने सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार के पांच साल में प्रदेश में करीब एक हजार दंगे हुए, जबकि योगी सरकार के 09 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। सपा सरकार में असलहे लहराने वाले अपराधियों पर अब कार्रवाई हुई है। कई अपराधी जेल में हैं। बाकी अपराधी या तो ऊपर चले गए हैं या फिर नीचे।

रोजगार और कानून व्यवस्था पर काम हुआ

प्रभारी मंत्री ने सपा को परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि वह पिछड़ों के अधिकार की बात तो करती हैं, लेकिन सपा पिछड़ों का हक प्रभावित करती रही है। भाजपा सरकार में विकास के साथ रोजगार और कानून व्यवस्था पर भी काम हुआ है। 

विज्ञापन


यही नहीं राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोविंद साहब पहुंचने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। कहा कि अब तक कोई मुख्यमंत्री यहां नहीं आया था। योगी आदित्यनाथ के आगमन से गोविंद साहब के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा है। 

विज्ञापन

गोविंद साहब कॉरिडोर से टेक्सटाइल पार्क तक, एमएलसी ने रखी विकास की लंबी फेहरिस्त

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
इससे पहले एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने जिले के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखे। उन्होंने गोविंद साहब स्थल पर कॉरिडोर निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। आलापुर तहसील मुख्यालय पर 100 शैय्या का राजकीय चिकित्सालय बनाने और रामनगर को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। 

उन्होंने जलालपुर शहर में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास निर्माण और शहर में बस अड्डा स्थापित करने की मांग भी रखी। नार्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित टांडा-बरियावन-सुल्तानगढ़-पट्टी सुरहुरपुर मार्ग को फोरलेन करने की मांग की। जलालपुर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अलावा टांडा विधानसभा क्षेत्र में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं को विस्तार मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें