फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्वदेशी नस्ल की गायों से बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन

Wed, 22 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अब दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तैयारी है। गैर प्रदेशों से दुधारू स्वदेशी नस्ल की गायों को खरीदकर, दुग्ध इकाई लगाकर पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य स्वदेशी नस्ल की गायों की संख्या और नस्ल को बढ़ाना है, जिससे जिले में दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि कर प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाया जा सके। इस योजना के तहत शासन स्तर से जिले के 24 गो पालकों को लाभान्वित कराए जाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अफसरों के मुताबिक योजना के तहत गो पालकों को दूसरे प्रदेशों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से गिर, साहिवाल, थारपारकर प्रजाति की गाय खरीदनी होगी। साथ ही उन्हें शेड बनाना होगा। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम सत्यापन कर हकीकत मिलने पर रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) को भेजेगी। इसके बाद गो पालक के खाते में सब्सिडी के रूप में 80 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस योजना से पशुपालकों की किस्मत बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें