फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के कम्हरिया मार्ग स्थित पशु अस्पताल के निकट पिकअप की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया। उसे आजमगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के माधवपुर निवासी पीर मोहम्मद (50) बुधवार देर शाम साइकिल से घर जा रहा थे। कम्हरिया मार्ग स्थित पशु अस्पताल के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जहांगीरगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख रेफर कर दिया गया। परिवारीजन उन्हें आजमगढ़ ले जा रहे थे कि इसी बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पुत्र चांद मोहम्मद ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें