फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक का टायर फटने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। कटघरमूसा के पास अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हुई बाइक एक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे एक अधेड़ की मौके पर ही मौत गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

कटका थाना क्षेत्र के नूरपुर कला निवासी अकरम (53) व इसी गांव के रामआसरे (51) मंगलवार को बाइक से अकबरपुर से जलालपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कटघरमूसा के पास अचानक बाइक का टायर फट गया और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।
इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अकरम ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायल रामआसरे को नगपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सम्मनपुर थानाध्यक्ष रमाकांत प्रजापति ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें