फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के होनहारों का आज लखनऊ में होगा सम्मान

Mon, 13 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
गरिमा चौधरी, हाईस्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट टॉपर छात्राएं सोमवार सुबह डीआईओएस के साथ लखनऊ रवाना हुईं। दोनों छात्राओं को मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने को लेकर दोनों छात्राओं व उनके अभिभावकों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि कई वर्षों से अमर उजाला प्रदेश के मेधावियों को सम्मानित करता चला आ रहा है। टापर्स को समारोह पूर्वक अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान से नवाजा जाता रहा है। इसमें प्रदेश के सभी मेधावियों को उनके परिवार के साथ लखनऊ बुलाया जाता है और एकसाथ उन्हें सम्मानित किया जाता है।

इसी क्रम में इस वर्ष भी मेधावियों को अमर उजाला सम्मानित करने जा रहा है। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का मौका जिले की हाईस्कूल टॉपर सूर्यनरायन स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुकुनद्दीन की छात्रा गरिमा व इंटरमीडिएट जिला टॉप करने वाली न्यू लाइट एकेडमी सिकंदरपुर की छात्रा नेहा को मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को दोनों छात्राएं अपने-अपने अभिभावकों के साथ डीआईओएस कार्यालय पहुंचीं। दोनों छात्राओं के चेहरे पर मुख्यमंत्री से सम्मानित होने की खुशी साफ झलक रही थी। कहा कि उन्हें इंतजार है उस पल का, जब वे मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगी। अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि इससे मेधावियों का उत्साह और बढ़ेगा।

साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं में भी इसे लेकर उत्साह बढ़ेगा। इसके बाद डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा के साथ दोनों छात्राएं लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। मंगलवार को उन्हें अमर उजाला द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें