श्री त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित व शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में अपनी मजबूत नींव रख सकता है। शिक्षा में संस्कारों का समावेश जरूरी है। विशिष्ट अतिथि बेचन सिंह ने भी छात्र छात्राओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
श्री त्रिपाठी ने विद्यालय के मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। शास्त्रीय नृत्य, लघु नाटक, ब्रजगीत आदि की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे। पूर्व विधायक जयराम बिमल, त्रिवेणीराम, पूर्व जिपंस दशरथ यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन छात्रा शुभि दुबे व शुचि दुबे ने किया।
प्रबंधक अंजनी वर्मा ने आभार जताया। इस मौके पर रामप्रकाश गौतम, डॉ संजय सिंह, जगन्नाथ तिवारी, पवन वर्मा, लालचन्द्र पाण्डेय व महेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।