फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पारा पहुंचा 42 डिग्री, दिनभर बरसी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आसमान से बरसती आग व गर्म हवा के थपेड़ों ने शुक्रवार को आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42° सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप में लोग मोटे कपड़े से सिर और चेहरा ढक कर निकलते नजर आए। दोपहर के समय ज्यादातर बाजाराें में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार का दिन अब तब इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे से ही जहां तेज धूप निकली तो वहीं गर्म हवाओं के चलने का सिलसिला भी दिन बढ़ने के साथ तेज होता गया। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता गया भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़े ने लोगाें को बेहाल कर दिया। इससे दोपहर तक प्रमुख बाजारों शहजादपुर, बस स्टेशन के अलावा जलालपुर, बसखारी समेत अन्य बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग अपने- अपने घरों व प्रतिष्ठानों में हाल-बेहाल नजर आए। जो लोग ज़रूरी काम से घर से बाहर निकले भी उन्होंने अपने सिर व चेहरे को कपड़े से ढक रखा था।
चेहरा ढक कर निकलें, पानी पीते रहें
उधर सीएमओ डॉ० राजकुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि हीट स्ट्रोक से बचने के लिए सिर व चेहरे को ढक कर ही घर से बाहर निकलें। समय-समय पर पानी पीते रहे। यदि तनिक भी समस्या हो तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कोल्ड काॅर्नर स्थापित किए गए हैं तथा पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें