आलापुर (अंबेडकरनगर)। बीते दिनों लोक निर्माण विभाग ने ग्राम सिपाह के जहांगीरगंज रामनगर मुख्य मार्ग के दोनों तरफ दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। सोमवार को इसके विरोध में व्यापार मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई रोके जाने की मांग की।
संरक्षक बदरुल हसन और अध्यक्ष माया अग्रहरि की नेतृत्व में दुकानदार तहसील पहुंचे। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि छोटे-छोटे पटरी दुकानदार आजीविका के लिए वर्षों से यहां रोजगार कर रहे हैं। अचानक नोटिस आने से उनके आगे संकट खड़ा हो गया है। मांग की कि अतिक्रमण की नोटिस को स्थगित कर दिया जाए। जहां विवाद की स्थिति है, केवल वहीं अतिक्रमण हटवाया जाए। एसडीएम सुभाष सिंह ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विपुल गिरी, सत्येंद्र मद्धेशिया, हेमंत यादव, हरिश्चंद्र मद्धेशिया, बंटी पांडेय, अशोक मद्धेशिया, नूर दिल, लालचंद, सोनू गोस्वामी आदि तमाम व्यापारी मौजूद रहे।