सुुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। एनसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय रूल आउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हंसवर में हुआ। उद्घाटन मैच महबूब हंसवर और आलम हंसवर के बीच हुआ।
आलम हंसवर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 48 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महबूब हंसवर की टीम ने बेहतर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 11 बाल पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
इससे पहले शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। कहा कि शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाने के लिए खेल अनिवार्य है। मोहम्मद शादाब ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे को कायम रखने के साथ संघर्ष की प्रेरणा देते हैं।
विशिष्ट अतिथि सद्दाम शाह ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर कमेटी उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन उर्फ विफई, अब्दुल्लाह, अदनान सिद्दीकी, रेहान, अजहर, अरसलान,शादान, सद्दाम शाह, जीशान, विफई, सलाहुद्दीन, रबीउल्लाह व फखरूज्जमा आदि मौजूद रहे।