फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज पहुंची टीम, सब्जी, दाल व चावल का नमूना लिया

Thu, 13 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
भोजन की गुणवत्ता जांचने पहुंची टीम।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मरीजों के खाने में मरी छिपकली मिलने के बाद जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर पहुंची। टीम ने गुणवत्ता परखने के साथ रसोई में बन रहे भोजन की जांच के लिए नमूना एकत्र किया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद ने रसोईघर में भोजन बनाने के लिए रखे गए राशन व अन्य सामग्री की गुणवत्ता परखी। रसोई में पकाई जा रही दाल व चावल का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज में किचन का संचालन करने वाली फर्म शीला इंटरप्राइजेज के झिन्नू सोनी को फीड बैक रजिस्टर रखने का निर्देश दिया। कहा कि भोजन खिलाने के बाद मरीजों से उसके बारे में राय लें। कनिष्ठ सहायक दीपक गुप्त को भोजन बनने के बाद पहले उसकी गुणवत्ता स्वयं जांचने का निर्देश दिया। इसके बाद मरीजों में वितरण कराया जाए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सब्जी, दाल व चावल का नमूना एकत्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें